Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हैदराबाद एनकाउंटर मामले पर सुनवाई आज; SC के पूर्व जज की निगरानी में जांच का हो सकता है आदेश
  • देश

हैदराबाद एनकाउंटर मामले पर सुनवाई आज; SC के पूर्व जज की निगरानी में जांच का हो सकता है आदेश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
PTI12_6_2019_000075B

PTI12_6_2019_000075B

हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आज सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ सुनवाई करेगी. दरअसल, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने का सुझाव दिया था.

PTI12_6_2019_000075B

कोर्ट ने कहा था कि मामले से जुड़े पक्ष गुरुवार तक पूर्व जज के नाम पर सुझाव दें. तेलंगाना सरकार ने कहा था कि कोई भी आदेश देने से पहले सुन लीजिए, हमने अब तक क्या कदम उठाए हैं. याचिका में पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की गई है. साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है. वकील जीएस मनी और अन्य की ओर से याचिका दायर की गई है. 

गौरतलब है कि हैदराबाद में एक युवा महिला पशु चिकित्सक की निर्मम सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के एक सप्ताह बाद पुलिस ने शादनगर के पास एक ‘मुठभेड़’ में चारों आरोपियों को मार गिराया था. इस मुठभेड़ के बारे में मीडिया में जानकारी देते हुए साइबराबाद के पुलिस कमिश्‍नर वीसी सज्‍जनार ने बताया था कि घटना के बाद जांच में साइंटिफिक एविडेंस भी जुटाए गए थे, जिनके बाद आरोपियों को पकड़ा गया था.इन्‍हें पुलिस हिरासत में भेजे जाने पर उनसे पूछताछ की गई थी. आरोपियों ने बताया था कि उन्‍होंने मौका ए वारदात के आसपास पर पीडि़ता का मोबाइल और अन्‍य सामान छिपाया गया था, इसलिए इन्‍हें लाया गया. जब सभी को यहां लाया गया और मौके पर ले जाया गया. आरोपियों ने पत्‍थर और डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया और मोहम्मद आरिफ (26) और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु (20) ने पुलिस से हथियार छीन लिए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. सबसे पहले पुलिस पर हमला आरिफ ने किया, फिर चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु ने.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तिहाड़ बुलाया गया मेरठ जेल का जल्लाद पवन, निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाएगा!
Next: CAB के विरोध में IPS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग में थे तैनात

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 29 minutes ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.