Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोचक
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश

टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोचक

Sarvoday Times 6 months ago 1 minute read 0 comments
Untitled-1

नईदिल्ली,28 फरवरी। टी-20 विश्व कप 2026 के 49वें मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराते हुए सुपर-8 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। यह सुपर-8 में न्यूजीलैंड की पहली हार साबित हुई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
न्यूजीलैंड से साइफर्ट (35) और फिन एलन (29) ने 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद इंग्लैंड के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को नियमित अंतराल पर आउट किए। इंग्लिश गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने ग्लेन फिलिप्स (39) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में फिल सॉल्ट (2) और जोस बटलर (0) के जल्दी आउट होने के बाद बैंटन (33) और कर्रन (24) ने संघर्ष किया। अंत में रेहान (19*) और जैक्स (32*) ने जीत दिलाई।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने साइफर्ट के खिलाफ पारी का पहला ओवर मेडन किया। वह मौजूदा संस्करण में पारी का पहला ओवर मेडन करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। इससे पहले भारत के हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने श्रीलंका के विरुद्ध पहला ओवर मेडन किया था। आर्चर ने मैच में अपने 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 24 रन दिए।
जोस बटलर सिर्फ 2 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए। उनकी पारी का अंत लॉकी फर्ग्यूसन ने किया। यह बटलर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10वां शून्य का स्कोर साबित हुआ। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इस समय बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। टी-20 विश्व कप 2026 में बटलर ने 8.85 की औसत से कुल 62 रन बनाए हैं। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया है।
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 4.80 की इकॉनमी रेट के साथ 19 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने जेकब बेथेल, टॉम बेंटन और सैम कर्रन के विकेट लिए। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 7 पारियों में 9.77 की औसत और 6.76 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए हैं।
जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 117 के स्कोर पर 16.5 ओवर में खोया। मुश्किल घड़ी में जैक्स ने 18 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, रेहान ने सिर्फ 7 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की बदौलत 19 रन बनाए। इस जोड़ी ने मिलकर 18वें ओवर में 22 रन जोड़े।
सुपर-8 ग्रुप-2 से इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड ने एक मैच जीता है और एक हारा है। इसके अलावा एक मैच उनका बारिश की भेंट चढ़ा है। अब भी न्यूजीलैंड दूसरे पायदान पर है। अगर पाकिस्तानी टीम अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार जाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
क्रिकइंफो के मुताबिक, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन के अंतर से हराना होगा। या फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर तक लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करना होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे
Next: 20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराकर दर्ज की लगातार 7वीं जीत

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.