Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम भजनलाल जयपुर में श्री गोविंददेव जी की महाआरती में हुए शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

सीएम भजनलाल जयपुर में श्री गोविंददेव जी की महाआरती में हुए शामिल

Sarvoday Times 8 months ago 1 minute read 0 comments
download (9)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री गोविंददेव जी की महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के मध्य सपत्नीक आरती एवं पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का आत्मीयता के साथ अभिवादन किया।

इस दौरान श्री गोविंददेव जी मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आस्था, परंपरा एवं संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के स्थान पर भारतीय पंचाग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय किया गया। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष भी प्रदेशभर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ भव्य रूप में राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा विशेष आयोजनों के तहत प्रदेश के सभी राजकीय मंदिरों में सजाने, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या और विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Post navigation

Previous: 20 जनपदों में कुल 32 प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केन्द्र हेतु आवेदन 01 अप्रैल से
Next: आईपीएल के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.