महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन प्रस्ताव के संसद में पास न होने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से माफी मांगी और विपक्ष पर बिल रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचला है. इस पाप की सजा उन्हें जरूर मिलेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं से शनिवार को देश के नाम संबोधन में माफी मांगी. उन्होंने कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी पर सीधा आरोपलगाया कि इन पार्टियों की स्वार्थी राजनीति की वजह से महिलाओं का हक छिन गया.
