Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शेट्टी के शो में जैस्मिन भसीन की होगी फिर से वापसी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शेट्टी के शो में जैस्मिन भसीन की होगी फिर से वापसी

Sarvoday Times 7 months ago (Last updated: 7 months ago) 1 minute read 0 comments
3 (1)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर दर्शकों में इन दिनों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से ये शो टीवी पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस नए सीजन में पहले से ज्यादा एडवेंचर और खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलने वाला है.
पिछले कई सालों से ये शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. खतरनाक स्टंट्स और मुश्किल टास्क के लिए पॉपुलर ये शो एक्शन, डर, इमोशनल स्ट्रेंथ और तगड़े कॉम्पिटिशन का कॉम्बिनेशन है.हर सीजन में सेलिब्रिटीज अपनी सीमाओं को पार करते हुए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, जिसे देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं.
इस बार खबरें आ रही हैं कि इस सीजन में जैस्मिन भसीन भी नजर आने वाली हैं.
रिपोर्ट के अनुसार जैस्मिन को खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने अप्रोच किया है. पहले भी जैस्मिन इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में देखा गया था.
इसके अलावा वो कोरोना के दौरान मुंबई में शूट किए गए शो के एक स्पेशल एडिशन में भी दिखाई दी थीं. अब जब जैस्मिन की वापसी की खबरें फिर से चर्चा में बनी हुई है तो फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस सीजन में पुराने और नए दोनों तरह के कंटेस्टेंट्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है.
शो में ये कॉम्बिनेशन एक नया डायनामिक लेकर आएगा. जहां एक्सपीरियंस और नई एनर्जी का मेल दर्शकों को और ज्यादा एंगेज करने वाला है.एक बार फिर से रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जेटिक होस्टिंग के लिए जाने जाने वाले रोहित शो के पूरे एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा खास बना देते हैं. जैसे-जैसे प्रीमियर डेट करीब आ रहा है, शो को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो रही हैं.

Post navigation

Previous: महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी
Next: साड़ी, बिंदी और खुले बालज् सामंथा रूथ प्रभु का देसी लुक छाया, सादगी ने जीता दिल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.