Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवांशी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रयागराज का मान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

शिवांशी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रयागराज का मान

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
शिवांशी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रयाग

अमेरिका के एरिज़ोना विश्वविद्यालय में बी.टेक में मिला प्रवेश, कई वैश्विक उपलब्धियां भी नाम

प्रयागराज‌ प्रयागराज की प्रतिभाशाली छात्रा शिवांशी त्रिपाठी ने अमेरिका के प्रतिष्ठित  एरिज़ोना विश्वविद्यालय मेंकंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय के साथ बी.टेक में प्रवेश प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

शिवांशी ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसएटी परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक क और टोफेल में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। 

इसके साथ ही उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से संगणक प्रोग्रामिंग, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षित मशीन अधिगम तथा येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान का परिचय में प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।

सामाजिक और वैश्विक मुद्दों पर भी शिवांशी की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ्य संबंधी भ्रामक जानकारी से निपटना और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ-साथ यूनिसेफ के लैंगिक आधारित हिंसा के मूल सिद्धांत एवं यौन उत्पीड़न की रोकथाम जैसे विषयों में भी प्रमाणपत्र हासिल किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों को पहचानते हुए उन्हें आर्ट फॉर पीस मानवतावादी पुरस्कार (न्यूयॉर्क) और जी-22 समरसता पुरस्कार (नेपाल) से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी सामाजिक सेवा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। शिवांशी के पिता राहुल कुमार त्रिपाठी एवं माता ऋचा त्रिपाठी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना जीएम की अनुमति के रेलवे बोर्ड तक नहीं होगी सीधी बात
Next: महाराष्ट्र सदन में 1 और 2 मई को ‘कोकण हापुस आम महोत्सव’ का आयोजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.