Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र सदन में 1 और 2 मई को ‘कोकण हापुस आम महोत्सव’ का आयोजन
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र सदन में 1 और 2 मई को ‘कोकण हापुस आम महोत्सव’ का आयोजन

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2026-04-28 at 3.10.18 PM

नई दिल्ली, महाराष्ट्र सदन और कृषि विभाग, महाराष्ट्र शासन के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में आगामी 1 और 2 मई 2026 को विशेष ‘कोकण हापुस आम महोत्सव’ का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक किया जायेगा। महाराष्ट्र के उच्च गुणवत्ता वाले हापुस आम राजधानी के नागरिकों को उपलब्ध कराना और कृषि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना इसका मुख्य उद्देश्य है।

          कोकण का स्वर्ण वैभव माने जाने वाले तथा भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्राप्त हापुस आम का प्रदर्शन एवं विक्री इस महोत्सव में किया जाएगा। कोकण तटवर्ती क्षेत्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों के विशिष्ट जलवायु में प्राकृतिक रूप से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले हापुस आम है जो की इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगे। यह आम पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से पके हुए और रासायनिक दोष मुक्त हैं।

          इस महोत्सव के माध्यम से कृषि विभाग की नीति के अनुसार आम उत्पादक किसानों से उपभोक्ता तक प्रत्यक्ष बिक्री की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों के उत्पादों को सीधा बाजार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के उपभोक्ताओं को उचित दरों पर शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले आम उपलब्ध होंगे।

          यह महोत्सव दिनांक 1 और 2 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा। दिल्ली के फलप्रेमियों, नागरिकों और आम प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कोकण की इस शाही मेजवानी का लाभ उठाने की अपील महाराष्ट्र सदन की निवासी आयुक्त तथा सचिव श्रीमती आर. विमला ने की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवांशी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रयागराज का मान
Next: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 167 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.