Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे सैकड़ों लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी शिकायतें और सुझाव उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे।सुबह से ही उपमुख्यमंत्री आवास पर फरियादियों का तांता लगा रहा। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे, जिनसे उपमुख्यमंत्री ने एक-एक कर मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जनता दर्शन में महिलाओं ने घरेलू विवाद, पेंशन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जबकि बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व मामलों की शिकायत लेकर पहुंचे। किसानों ने सिंचाई, खाद की उपलब्धता तथा आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं युवाओं ने रोजगार और शिक्षा से संबंधित कठिनाइयों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा।कई गंभीर मामलों में उपमुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उसकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर फरियादी को राहत महसूस होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने उपमुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है और समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई भी होती है। उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को पोर्टल पर दर्ज कर उनका नियमित फॉलोअप कराया जाएगा, ताकि कोई भी मामला लंबित न रहे।  

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए
Next: रातभर तेल लगाए रखना या नहाने से पहले बालों में तेल लगाना? जानिए सही तरीका

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.