Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कठोर कार्रवाई करेगी-मंत्री मनोज पांडेय
  • उत्तर प्रदेश

कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कठोर कार्रवाई करेगी-मंत्री मनोज पांडेय

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 0 comments
WhatsApp Image 2026-05-22 at 4.11.22 PM (1)

माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। मंत्री जी द्वारा स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनियमितता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले, तौल में चोरी करने वाले और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
उक्त के पश्चात मंत्री जी ने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी यह स्पष्ट रूप से समझ लें कि लापरवाही, भ्रष्टाचार, संरक्षण देने या शिकायतों की अनदेखी करने की स्थिति में जवाबदेही तय होगी। दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जनता को पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। गरीब, किसान, मजदूर और पात्र लाभार्थी का अधिकार सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रदेश में खाद्य एवं रसद व्यवस्था को मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गरीब का हक छीनने वालों के खिलाफ कानून पूरी सख्ती से काम करेगा।
माननीय मंत्री जी ने निर्देश देते हुए कहा कि ऑयल एजेंसियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तेल एव गैस की खपत को ध्यान में रखते हुए। गैस पेट्रोलियम की आपूर्ति समस्त आउटलेट और गैस एजेंसी सुनिश्चित करें। जिससे बैकलॉग ज्यादा दिनों का ना रहे, तथा उपभोक्ताओं को समय से उचित मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल/डीजल) व गैस उपलब्ध हो सके।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने बस्तर, छत्तीसगढ़ में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में अपने विचार व्यक्त किए
Next: सोशल मीडिया पर छाया मेलोडी का खुमार, कृति खरबंदा ने टॉफी वाली पोस्ट से लूट ली महफिल!

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 1 week ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.