Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डिप्टी खेड़ा में बिना अनुमति एयरटेल फाइबर लाइन बिछाने पर हंगामा
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

डिप्टी खेड़ा में बिना अनुमति एयरटेल फाइबर लाइन बिछाने पर हंगामा

Sarvoday Times 4 months ago 0 comments
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.36.13 PM

पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर व ड्रिल मशीन जब्त, ठेकेदार मौके से फरार
राजधानी के डिप्टी खेड़ा क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बिना अनुमति एयरटेल फाइबर लाइन बिछाने के दौरान पहले से बिछी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फाइबर डालने का कार्य बिना किसी वैध अनुमति और सुरक्षा मानकों के किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र की पुरानी लाइन पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए मौके से एक ट्रैक्टर एवं एक ड्रिल मशीन को सीज कर दिया गया। अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि बिना सूचना और बिना अनुमति खुदाई किए जाने से क्षेत्र में संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जकड़न से पाना है छुटकारा? रोज सुबह खाली पेट करें मलासन, मिलेंगे ये गजब के फायदे।
Next: शरवरी वाघ को बेहद पसंद आई पंजाब की संस्कृति, बोलीं- वहां के लोग बेहतरीन।

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.