Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 1 minute read 0 comments

गोण्डा। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने शनिवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने धानेपुर पावर हाउस में लगी नई मशीन को जल्द चालू कराने की मांग प्रमुखता से रखी। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, जिससे हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। विधायक ने मंत्री से विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने का आग्रह किया। 

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इन कदमों से क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 30 मई 2026 का राशिफल
Next: वरिष्ठ पत्रकार के होनहार सुपुत्र दिव्यांश ने एनडीए व आईआईटी में हासिल की कामयाबी, क्षेत्र में खुशी की लहर

Related Stories

_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.17.49 PM
  • Uncategorized

विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर अपराजिता ने गोण्डा में किया बहु-हितधारक समन्वय बैठक का आयोजन बाल तस्करी के विरुद्ध साझा रणनीति पर दिया जोर

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.