Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 3 months ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM

मुंबई। लोकप्रिय शो ‘तुम से तुम तक’ में कई मुश्किलों, दिल टूटने वाले पलों और लोगों की बातों का सामना करने के बाद आखिरकार अनु (निहारिका चौकसे) और आर्या (शरद केलकर) एक-दूसरे के हो गए। यह शादी सिर्फ कहानी का एक खास मुकाम नहीं थी, बल्कि उस प्यार की जीत थी, जिसके लिए दर्शक शुरू से दुआ कर रहे थे और जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जहां दर्शकों ने इस पसंदीदा जोड़ी की शादी का जश्न मनाया, वहीं अनु का सफर निहारिका चौकसे की ज़िंदगी पर भी गहरा असर छोड़ गया है। अब जब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है, निहारिका का कहना है कि अनु का किरदार निभाते हुए उन्होंने रिश्तों, धैर्य और उन चीज़ों के लिए डटे रहने के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो सच में मायने रखती हैं।
अनु से अपने जुड़ाव के बारे में निहारिका चौकसे ने कहा, कि जब मैं अनु के सफर को याद करती हूं, तो सच में लगता है कि मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। कई ऐसे मौके आए जब उसे लगा कि सब कुछ उसके हाथ से निकल रहा है, लेकिन उसने कभी प्यार पर भरोसा करना नहीं छोड़ा। निहारिका ने यह भी कहा कि धीरे-धीरे अनु मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं रह गई है, जिसे मैं हर दिन निभाती हूं। एक कलाकार के तौर पर आप जिन किरदारों को निभाते हैं, उनकी कुछ बातें कहीं न कहीं आपमें भी आ जाती हैं और अनु से मैंने बहुत सी अच्छी बातें सीखी हैं। उसका हमेशा अच्छा सोचना, लोगों को माफ कर देना और सबसे बड़ी बात, प्यार और रिश्तों को लेकर कभी हार न मानना -ये सभी बातें मुझे बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि आज के समय में, जब लोग बहुत जल्दी हार मान लेते हैं, अनु हमें याद दिलाती है कि अगर कोई रिश्ता सच्चा है, तो उसे थामे रखना चाहिए। मालूम हो कि ज़ी टीवी पर ‘तुम से तुम तक’ रात साढ़े आठ बजे प्रसारित है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शो के नए ट्विस्ट्स मेरी तरफ से खास तोहफा होंगे- सोनाक्षी बत्रा
Next: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में सभी आरोपी कोर्ट में किए गए पेश

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.