Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कंपोजिट शराब  दुकान पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कंपोजिट शराब  दुकान पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260703-WA0277

गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अंतर्गत स्टेशन रोड पर स्थित कंपोजिट शराब दुकान के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले दो युवक पीड़ित को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद दुकान पर बैठे एक व्यक्ति ने भी लाठी-डंडों से युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यह घटना लगभग पांच दिन पहले देर शाम की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 05 दिन पहले शाम को कंपोजिट शराब दुकान पर शराब खरीदने गया था। वहां शराब लेने आए दो अन्य लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी ने गाली-गलौज और फिर मारपीट का रूप ले लिया।

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया-यह वीडियो 05 दिन पुराना है। कंपोजिट शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पता लगा रही है दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम अखिलेश यादव का गौरा विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन 
Next: इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Related Stories

DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 days ago 0
9-75-1791013727-850021-khaskhabar
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सुल्तानपुर हादसा: मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.