Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रशासन ने नैनी में सीज की एक करोड़ की अवैध बालू 
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रशासन ने नैनी में सीज की एक करोड़ की अवैध बालू 

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 0 comments
प्रशासन ने नैनी में सीज की एक करोड़ की अवैध बालू

प्रयागराज। अवैध खनन और भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में करछना तहसील प्रशासन ने शनिवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम करछना ने नैनी थाना क्षेत्र के मोहब्बतगंज में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध बालू सीज करा दी। इसके बाद खनन विभाग को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एसडीएम करछना तपन मिश्रा ने खनन विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध बालू के विशाल भंडारण की जांच की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बालू का यह भंडारण बिना किसी वैध अभिलेख के किया गया था। इसके बाद पूरे स्टॉक को सीज कर खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। बालू का भंडारण करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। साथ ही, जिस भूमि पर बालू डंप की गई थी, उसके स्वामी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर अवैध खनन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।
Next: रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन

Related Stories

DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 days ago 0
9-75-1791013727-850021-khaskhabar
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सुल्तानपुर हादसा: मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.