Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
Sarvoday Times 2 months ago (Last updated: 2 months ago) 0 comments
IMG-20260711-WA0309

गोण्डा। जिले में पंचायतों का सरकारी काम प्रभावित करने वाले लापरवाह पंचायत सहायकों पर अब गाज गिरने वाली है। पिछले तीन महीने से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने और ग्राम पंचायतों में अनुपस्थित रहने के आरोप में 42 पंचायत सहायकों के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि ये सहायक न तो ऑनलाइन हाजिरी लगा रहे थे और न ही अपने ग्राम पंचायतों में कार्य करने के लिए उपस्थित हो रहे थे। इससे पंचायतों के जरूरी सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। कई बार ब्लॉक अधिकारियों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।

डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले व अनुपस्थित रहने वाले सहायकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र प्रेरणा स्थल से भाजपा का चुनावी शंखनाद, 2027 में बड़ी जीत का लक्ष्य
Next:  उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद भ्रमण 14 जुलाई को

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.