Skip to content

Primary Menu
  • Home
  •  उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद भ्रमण 14 जुलाई को
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

 उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद भ्रमण 14 जुलाई को

Sarvoday Times 2 months ago (Last updated: 2 months ago) 1 minute read 0 comments
1000877707

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में **उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग** के अध्यक्ष एवं सदस्यगण का **जनपद अयोध्या का भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 14 जुलाई, 2026** को निर्धारित किया गया है।

आयोग के जनपद भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीण निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित समकालीन स्थिति, पिछड़ेपन की प्रकृति एवं प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा तथा विभिन्न पक्षों से सुझाव एवं अभिमत प्राप्त किए जाएंगे। इस संबंध में सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों से आवश्यक सूचनाएं तैयार करने तथा आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया है कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर की आवश्यक सूचनाएं समयबद्ध रूप से संकलित कर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, प्रत्येक विकास खंड से **05 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों** की उपस्थिति आयोग की जनसुनवाई हेतु निर्धारित स्थल पर सुनिश्चित कराई जाए। इसके अतिरिक्त जनसामान्य एवं जनप्रतिनिधियों को आयोग की जनसुनवाई में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि पिछड़ा वर्ग से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं अभिमतों को आयोग के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन एवं आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आयोग के भ्रमण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Previous Post
Next: ग्रामीण पृष्ठभूमि का युवक बना उपनिरीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.