Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • साइलेंट बीमारी ओवेरियन कैंसर को पकड़ना होगा आसान!
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मुख्य समाचार

साइलेंट बीमारी ओवेरियन कैंसर को पकड़ना होगा आसान!

Sarvoday Times 6 hours ago (Last updated: 6 hours ago) 1 minute read 0 comments
87-6-780x470

ओवेरियन कैंसर का सबसे आम प्रकार हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कैंसर कहा जाता है। इसकी शुरुआत अक्सर फैलोपियन ट्यूब में होती है। ये वे नलिकाएं हैं जो अंडों को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाती हैं। शुरुआती बदलाव इतने सूक्ष्म हो सकते हैं कि आमतौर पर इनका पता तभी चलता है, जब सर्जरी के बाद कोई विशेषज्ञ माइक्रोस्कोप की मदद से ट्यूब की जांच करता है। ऐसे में आइए ओवेरियन कैंसर और उससे जुड़े अध्ययन पर विस्तार से बात करते हैं।

महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक ओवेरियन कैंसर
महिलाओं में ओवेरियन कैंसर को एक साइलेंट बीमारी माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण आसानी से पहचाने नहीं जा सकते। अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं को आम समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, पर महिलाओं में कहीं न कहीं यह ओवेरियन कैंसर हो सकता है। इसमें भी खासकर उन महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम रहता है, जिनकी मेनोपॉज स्टेज शुरू हो चुकी है या उम्र 50 से ज्यादा है।

खून में मिल सकते हैं शुरुआती संकेत
अब, हाल ही में एक नए अध्ययन से यह पता चलता है कि ओवेरियन कैंसर से होने वाले कुछ बदलावों के निशान खून में भी रह सकते हैं। इसे लेकर यूके के शोधकर्ताओं ने सुरक्षित रखे गए खून के नमूनों में टीयू-स्ट्रोमा नाम के एक अणु की तलाश की। उन्होंने इस दौरान पाया कि शुरुआती कैंसर से पीड़ित लोगों में इसका स्तर अधिक था।

दरअसल, इन लोगों में कैंसर आसपास के ऊतक में बढ़ना शुरू हो चुका था। यह स्तर उन लोगों में भी ज्यादा देखा गया था जिनकी फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत तक सीमित असामान्य कोशिकाओं का एक छोटा-सा समूह था।

इस समूह को सीरस ट्यूबल इंट्राएपिथीलियल कार्सिनोमा (संक्षेप में एसटीआइसी) कहा जाता है। यह ओवेरियन कैंसर की शुरुआती अवस्था हो सकती है। अब अगला कदम लोगों पर समय के साथ नजर रखना है, ताकि पता चल सके कि यह संकेत पहली बार कब दिखाई देता है। ओवेरियन कैंसर से पेट में लगातार सूजन और दर्द या कूल्हों के बीच निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।

Post navigation

Previous: सिर्फ नाम के आगे ‘पापा’ नहीं जुड़ता, पिता बनते ही पुरुषों में आते हैं 5 बदलाव

Related Stories

67-2-780x470
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

सिर्फ नाम के आगे ‘पापा’ नहीं जुड़ता, पिता बनते ही पुरुषों में आते हैं 5 बदलाव

Sarvoday Times 6 hours ago 0
11-2-659x470
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

शरीर में मसल्स क्यों घटती हैं? प्रोटीन की कमी के अलावा ये 5 वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
images (42)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर की गई

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.