Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कार्तिक मेला: दो दिसंबर तक फुल हुए रामलला के ऑनलाइन वीआईपी दर्शन पास
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कार्तिक मेला: दो दिसंबर तक फुल हुए रामलला के ऑनलाइन वीआईपी दर्शन पास

Sarvoday Times 5 hours ago (Last updated: 5 hours ago) 1 minute read 0 comments
Capture-780x457

अयोध्या में कार्तिक मेले की भारी भीड़ के कारण रामलला के ऑनलाइन वीआईपी दर्शन और आरती पास 2 दिसंबर तक पूरी तरह फुल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब एडवांस पास बुकिंग की अवधि को 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन पहले तक कर दिया है।

रामनगरी अयोध्या में कार्तिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रामलला के सुगम और वीआईपी दर्शन की मांग भी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि राम मंदिर में ऑनलाइन वीआईपी दर्शन के पास दो दिसंबर तक फुल हो चुके हैं। वहीं, आरती में शामिल होने के लिए जारी होने वाले ऑनलाइन पास भी उपलब्ध नहीं हैं। श्रद्धालुओं को अब आगे की तारीखों में पास मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है।

राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार्तिक मेले के दौरान प्रतिदिन एक से सवा लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सामान्य दर्शन के बजाय ऑनलाइन वीआईपी पास के माध्यम से निर्धारित समय पर सुगम दर्शन करना चाहते हैं। इसके चलते ऑनलाइन पास की उपलब्धता लगातार कम हो रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन करीब 3500 ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। कुल सात स्लॉट में पास जारी होते हैं। प्रत्येक स्लॉट में 500 पास उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं की मांग के मुकाबले पास की संख्या सीमित होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही फुल हो जा रही है।

अब 90 दिन पहले तक कर सकेंगे बुकिंग
रामलला के दर्शन और आरती के लिए ऑनलाइन पास बुकिंग की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पहले श्रद्धालुओं को अधिकतम 15 दिन पहले तक ही ऑनलाइन पास बुक कराने की सुविधा मिलती थी। अब इस अवधि को बढ़ाकर 30, 60 और 90 दिन तक कर दिया गया है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी यात्रा की तारीख पहले से तय कर दर्शन और आरती के लिए पास बुक करा सकते हैं। बुकिंग की अवधि बढ़ाए जाने के बावजूद कार्तिक मेले और आगामी धार्मिक आयोजनों के कारण पास की मांग अधिक बनी हुई है।

Post navigation

Previous: सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

Related Stories

images (43)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
87-6-780x470
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मुख्य समाचार

साइलेंट बीमारी ओवेरियन कैंसर को पकड़ना होगा आसान!

Sarvoday Times 1 day ago 0
67-2-780x470
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

सिर्फ नाम के आगे ‘पापा’ नहीं जुड़ता, पिता बनते ही पुरुषों में आते हैं 5 बदलाव

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.