लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा जी निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने लखनऊ स्थित ऊर्जा विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन में विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विद्युत आपूर्ति की स्थिति, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त हो रही जनशिकायतों के निस्तारण तथा विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान श्री एके शर्मा जी ने जनसामान्य को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। सोशल मीडिया सहित सभी शिकायत माध्यमों पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जवाबदेही एवं कार्यक्षमता के साथ जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।
श्री एके शर्मा जी की सक्रिय कार्यशैली, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और विद्युत व्यवस्था में निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश की ऊर्जा सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण है कि आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
