Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ढिंढोरा 2 में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

ढिंढोरा 2 में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान

Sarvoday Times 2 hours ago (Last updated: 2 hours ago) 1 minute read 0 comments

अभिनेत्री हेली दारूवाला इन दिनों भुवन बाम की कॉमेडी वेब सीरीज ढिंढोरा सीजन 2 में रम्या के किरदार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री हेली दारूवाला ने भुवन बाम के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। अभिनेत्री का कहना है कि उनके लिए ऐसे शो का हिस्सा बनना एक शानदार मौका था, जिसने पहले से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रखी है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह काफी समय से भुवन बाम के काम को फॉलो करती आ रही हैं। हेली दारूवाला ने भुवन बाम की क्रिएटिविटी और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, भुवन के साथ काम करना और ढिंढोरा 2 जैसे कल्ट-क्लासिक शो का हिस्सा बनना बेहद खुशी की बात थी। रम्या का स्पेशल अपीयरेंस शूट करना बहुत मजेदार था। भुवन बहुत ही आसानी से लोगों को हंसा देते हैं और हम सेट पर इतना हंसे कि हमारे पेट में दर्द हो गया।
उन्होंने बताया कि भले ही टीम के साथ उनका यह पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह पहली बार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैंने लंबे समय से भुवन के काम को फॉलो किया है और हमेशा से उनके काम की फैन रही हूं, लेकिन उन्हें पर्सनली जानने के बाद मेरी तारीफ और बढ़ गई। वह न सिर्फ बेहद टैलेंटेड हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं।
यह सीरीज 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हो चुकी है और अभिनेत्री ने दर्शकों की तरफ से मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, अब जब शो आ चुका है, तो इंडस्ट्री के दोस्तों से अपने सीन की तारीफ वाले कॉल मिलना दिल को छू लेने वाला है, वहीं फैंस मुझे मेरे अपीयरेंस के स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं। इस तरह का प्यार और तारीफ इस अनुभव को और भी खास बना देती है। मैं इस शानदार शो का हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश हूं।
8-एपिसोड वाली सीरीज में भुवन बाम (9 अलग-अलग किरदारों में) और कविता मामी के रूप में संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Post navigation

Previous: जयप्रभा में छठवें दिन मना सीताराम विवाह महोत्सव, बृजभूषण बोले – गोंडा का दबदबा था, है और रहेगा

Related Stories

IMG-20261122-WA0212
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

जयप्रभा में छठवें दिन मना सीताराम विवाह महोत्सव, बृजभूषण बोले – गोंडा का दबदबा था, है और रहेगा

Sarvoday Times 2 hours ago 0
WhatsApp Image 2026-11-21 at 1.48.26 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Capture-780x457
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कार्तिक मेला: दो दिसंबर तक फुल हुए रामलला के ऑनलाइन वीआईपी दर्शन पास

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.