Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष पर हावी रही सरकार, जानिए क्‍या कुछ हुआ
  • Uncategorized

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष पर हावी रही सरकार, जानिए क्‍या कुछ हुआ

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments

कुल मिलाकर छह दिन तक चले शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने मुद्दों पर कई बार सरकार पर वार करने के प्रयास कर माहौल गर्म करने का प्रयास किया, लेकिन सरकार के पलटवार से विपक्ष के तरकश से निकले तीर निशाने पर लगने ही नहीं दिए और माहौल में ठंडक ही रही।

बात इतनी बढ़ गई कि विपक्ष ने सदन की परंपरा को लांघ दिया और विस अध्यक्ष पर ही आरोपों की झड़ी लगाते हुए उपचुनाव में प्रचार का आरोप जड़ दिया। विपक्ष की इस अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने नसीहत दे डाली कि विपक्ष याद रखे कि वे हिमाचल विधानसभा सदन के सदस्य हैं।

 पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अपने एजेंडे के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उनका प्रयास नियमों के विपरीत था, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने भी व्यवस्था नहीं दी। कोशिश विफल होते दिखी तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इन्वेस्टर्स मीट का प्रहार निशाने पर नहीं लगा तो विपक्ष के सदस्य प्याज के बढ़ते दाम एवं महंगाई के खिलाफ गले में प्याज की मालाएं पहनकर सदन में पहुंचे।

सत्र के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को मुख्य गेट से प्रवेश नहीं दिया। मुख्य गेट से उन्हें रोकना सही भी था क्योंकि यहां से प्रवेश की अनुमति सिर्फ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को ही होती है। इस पर मुकेश ने हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पहाड़ों में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा जनजीवन
Next: नाहन के दोसड़का में कार खाई में गिरी, किन्‍नौर निवासी कॉलेज छात्र की मौत.

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.