Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • HIMA DAS: को अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर से लेकर इन बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
  • खेल

HIMA DAS: को अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर से लेकर इन बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

भारत: की युवा एथलिट हिमा दास (Hima Das) ने एक महीने के भीतर पांचवी बार गोल्ड मैडल जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने चेक गणराज्य में हुए एक एथलीट मीट में 400 मीटर रेस में गोल्ड जीत लिया है।  हिमा की इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बॉलीवुड एक्टर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। हिमा की इस जीत को लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अनिल कपूर (Anil kapoor)  फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, (Shekhar kapoor) और अर्जुन कपूर(Arjun kappor)ने  भी ट्विटर के जरिए हिमा को उनकी इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा,‘बधाई, बधाई, बधाई… जय हिंद… गर्व हम सबको आप पर है हिमा दास जी, आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया।

वहीं अनिल कपूर ने लिखा,‘हिमा दास 5 वें गोल्ड जीतने पर बधाई। आपका असम के लिए किया गया काम हम लोगों के लिए प्रेरणा है। एक महान एथलीट जिसके पास सोने का दिल है। आपको और अधिक सफलताओं की दुआ। भारत को आप पर गर्व है।

इससे पहले अर्जुन कपूर, फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने भी हिमा दास को जीत की बधाई दींबधाईयां दीं थीं।

तापसी पन्नू, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉ़य ने भी उन्हें बधाई दी थी। तापसी ने लिखा था- अब वो अपनी खुद की सोने की खान खोल सकती हैं।

विवेक ओबेरॉ़य ने लिखा था- हिमा दास को लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने की बधाई। वो भी पंद्रह दिन के अंदर। आपने सबको गर्व करने का मौका दिया है। जीतती रहो, चमकती रहो और लोगों को प्रेरणा देती रहो। जय हिंद।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋतिक रोशन: की ‘सुपर 30’ इस वीकेंड में कमाए इतने करोड़, कमाई में आया भारी उछाल
Next: PRESIDENT: कोविंद और PM मोदी ने हिमा दास की उपलब्धियों पर जताया गर्व

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.