Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोहरे की मार से 46 फ्लाइटें डाइवर्ट, 17 ट्रेनें लेट, इन राज्‍यों में ओले गिरने की आशंका.
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोहरे की मार से 46 फ्लाइटें डाइवर्ट, 17 ट्रेनें लेट, इन राज्‍यों में ओले गिरने की आशंका.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
derf

देश के अधिकांश इलाकों में जारी शीतलहर और कुहरे से यातायात सेवाओं पर भी तगड़ी मार पड़ी है। उत्‍तर भारत की ओर आने-जाने वाली 17 ट्रेनें काफी देर से चल रही हैं। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर भी कोहरे की तगड़ी मार पड़ी है जिससे 46 फ्लाइटों को डाइवर्ट करना पड़ा है। 

 महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका है। यही नहीं अगले 24 घंटों में उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है जिसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। 

हर साल चिल्ले कलां के दौरान ही तापमान जमाव बिंदु से नीचे जाता है, लेकिन इस बार पहले से ही चला गया जिससे जलस्रोत जमने लगे हैं। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर शहरों में शीतलहर से हाल बेहाल है। पंजाब के बठिंडा और हरियाण के हिसार में तो शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया। 

हरियाणा, दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, बिहार, असम और मेघालय में इलाकों में घना कोहरा देखा गया। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बादलों ने डेरा डाल दिया है। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में चार धाम के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड और बढ़ गई है। बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और पूरे हरियाणा में भी दिख रहा है। 

हिमाचल में भी अगले दो दिन बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर भी कोहरे की मार पड़ी है जिससे 46 फ्लाइटों को डाइवर्ट करना पड़ा है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, असम में हिंसा की जांच के लिए SIT गठित.
Next: नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 कर्नाटक में सिद्धारमैया को पुलिस का नोटिस दिया गया .

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.