Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JAMSHEDPUR JHARKHAND: महिला को जिंदा करने के लिए जानें क्या किया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  • देश

JAMSHEDPUR JHARKHAND: महिला को जिंदा करने के लिए जानें क्या किया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

जमशेदपुर (झारखंड): के ग्रामीण इलाके में अंधविश्वास का अब भी बोलबाला है। लोग डॉक्टर से अधिक ओझा-गुनी और झाड़-फूंक पर भरोसा करते हैं। सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पर ग्रामीण महिला को जिंदा करने के लिए झाड़-फूंक करवा रहे हैं।

घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत के कालाझोर गांव में एक महिला तांत्रिक ने सर्पदंश से मृत महिला को जिंदा करने के लिए शव की झाड़-फूंक करती रही और देखनेवालों का तांता लगा रहा। सोमवार को कालाझोर के डूंगरीडीह टोला की सोमवारी हेंब्रम की मौत सर्पदंश से हो गई थी।

सोमवारी हेंब्रम को चित्ती सांप ने डंस लिया था। गंभीर हालत में सोमवारी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया।

मंगलवार की सुबह सोमवारी के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी होने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने कहा कि कालाझोर की ही एक महिला तांत्रिक झाड़-फूंक से सोमवारी को जिंदा कर सकती है। महिला को वहां ले जाते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सांप काटे तो क्या करें

  • पीड़ित व्यक्ति को शांत रखने का प्रयास करें ताकि उसका रक्तचाप न बढ़े
  • मरीज के शरीर से घड़ी, अंगूठी, चेन आदि गहने उतार लें
  • पीड़ित व्यक्ति को किसी भी तरह से जगाए रखें, बेहोश न होने दें
  • सीधा लिटाकर रखें ताकि शरीर में हलचल न हो क्योंकि इससे जहर फैलता है
  • हाथ में सांप काटे तो नीचे लटकाकर रखें, नहीं तो जहर दिल तक तेजी से पहुंचता है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: VENEZUELA: में 17 राज्यों में छाया अंधेरा, राजधानी काराकास सहित
Next: अमित शाह बोले: आतंकवाद के खिलाफ कठोर से कठोर कानून होना चाहिए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.