Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर भारत में पड़ सकता है पाला, इन राज्‍यों में बारिश के बन रहे आसार.
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर भारत में पड़ सकता है पाला, इन राज्‍यों में बारिश के बन रहे आसार.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
weather_report_

 उत्‍तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या अन्‍य सिस्‍टम नहीं आने वाला है, फ‍िर भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है। वैसे मैदानों में मौसम सर्द शुष्‍क बना रहेगा।

शीतलहर ने भी पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो फि‍लहाल, राजधानी दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के इलाकों में ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में उत्‍तर भारत में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक जा सकता है। इससे उत्‍तर भारत के इलाकों में पाला पड़ने की आशंका है। इससे आलू उत्‍पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हालांकि, इसकी सक्रियता से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। चेन्नई में 25-26 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। उत्‍तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या अन्‍य सिस्‍टम नहीं आने वाला है, फ‍िर भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है। वैसे मैदानों में मौसम सर्द शुष्‍क बना रहेगा।

रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में करीब छह फीट बर्फ जमी है। उच्च हिमालय में नियमित अंतराल पर बर्फबारी जारी है। भारी बर्फबारी के कारण समुद्रतल से 9500 फीट से लेकर 10500 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली का नजारा देखते ही बन रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएए प्रोटेस्ट न्यूज:- मायावती बोलीं- NRC और CAA को लेकर सभी आशंकाओं को दूर करे केंद्र.
Next: देशभर में विरोध के बीच जोरों से असम में क्रिसमस की तैयारियां चल रही है .

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.