Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊः बस में लगी आग, कई यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊः बस में लगी आग, कई यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed (2)

लखनऊ में विराजखंड से दुबग्गा जा रही सिटी बस में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से लीक हो रही सीएनजी ने आग पकड़ ली। गनीमत रही कि ड्राइवर राजबहादुर और कंडक्टर राहुल कुमार ने जान पर खेलकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा। बस में कुल 25 यात्री सवार थे। आधे घंटे बाद दमकल ने आग बुझाई। बस करीब 80 फीसदी जल चुकी है।
दुबग्गा सिटी बस डिपो की रूट नंबर 43 की बस (यूपी 32 सीएन-6690) विराजखंड से दुबग्गा जा रही थी। टेढ़ी पुलिया के पास बस में कुछ यात्रियों को बैठाकर बस आगे ही बढ़ी थी कि बस के बैटरी बॉक्स से शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग लगते ही रिंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया के राहगीरों और बस यात्रियों में हड़कंप मच गया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात
Next: तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को नए साल से मिलेगी छह हजार रुपये सालाना की आर्थिक मदद

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.