Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी में महंगा हो सकता है रोडवेज बस का सफर
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में महंगा हो सकता है रोडवेज बस का सफर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
unnamed (2)

रोडवेज बसों का किराया दस पैसे प्रति किलोमीटर महंगा होगा। इस पर शुक्रवार को हुई परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में सहमति बन गई है। इसकेबाद स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद ही बढ़ा हुआ किराया लागू किया जा सकेगा।दरअसल, शुक्रवार को निदेशक मंडल की 226वीं बोर्ड बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर व विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में सात महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं। बता दें कि करीब सवा दो साल बाद परिवहन रोडवेज बसों के किराए में वृ्द्धि कर रहा है। डीजल की बढ़ी हुई कीमतों, कर्मचारियों के वेतन वृद्धि व बस संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बढ़ोत्तरी की गई है। इसकेअतिरिक्त पैसेंजरों की सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने में मदद मिलेगी। वर्तमान किराए में दस पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की दर से वृद्धि को मंजूरी दी गई है। एसटीए की बैठक में इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को नए साल से मिलेगी छह हजार रुपये सालाना की आर्थिक मदद
Next: भाई की मौत के बाद भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में डटी रहीं CO अर्चना सिंह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.