Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय-अमेरिकियों ने इस आतंकी हमले पर जाहिर
  • विदेश

भारतीय-अमेरिकियों ने इस आतंकी हमले पर जाहिर

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

भारतीय मूल के सैकड़ों अमेरिकी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले (Pulwama Terror Attack) पर शोक एवं नाराजगी प्रकट करने के लिए अमेरिका के विभिन्न शहरों में एकत्रित हुए। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए इस आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा दिया है और दोनों ही देशों ने अपने-अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है।

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अपने गुस्से को जाहिर करने के लिए सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी शिकागो की बाहरी सीमा पर बने 9/11 स्मारक के पास रविवार को एकत्रित हुए और सभी देशों से ऐसे “नृशंस अपराधों” को अंजाम देने वालों के खिलाफ भारत एवं अमेरिका की जंग में साथ खड़े रहने की अपील की। इस मौके पर पढ़े गए एक संयुक्त प्रस्ताव में पाकिस्तान से कहा गया कि वह उसकी सरजमीं से संचालित हो रहे सभी आतंकवादी समूहों को “सहयोग तत्काल” खत्म करे।

पुलवामा आतंकी हमलाः कैदियों ने PM मोदी को पत्र लिखकर कहा- बॉर्डर पर जाकर लड़ने को तैयार

भारतीय इतिहासकार को मिला इजराइल का प्रतिष्ठित डेन डेविड अवॉर्ड

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि वह भारतीय सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर शोक प्रकट करते हैं। ”यह आतंकवाद, कायरता का कृत्य है। हमें आतंकवाद एवं बुराई के सामने दृढ़ रहना होगा।” उन्होंने कहा, “आतंकवाद का खतरा भारतीय, अमेरिकी या विश्व के लोगों की इच्छाशक्ति से ज्यादा बड़ा नहीं है। हमारी इच्छाशक्ति ज्यादा मजबूत है। हम दृढ़ता से आतंकवाद का सामना करेंगे। हम आतंकवाद के प्रायोजकों से दृढ़ता से निपटेंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के इस साल में हम अहिंसक, शांतिप्रिय बने रहेंगे और उन लोगों को गले लगाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे जो शांतिपूर्ण तरीके से हमारे साथ काम करना चाहते हैं।”

कृष्णमूर्ति ने कहा, “हम अपना बचाव करेंगे लेकिन अपना चरित्र नहीं बदलेंगे।” इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, सिलिकॉन वैली, लॉस एंजिलिस, डेट्रोइट, ह्यूस्टन और फीनिक्स में भी किया गया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलवामा हमले से पाकिस्तान को क्या है फायदा
Next: पाकिस्तान को दोषी ठहराने की बजाय अपनी नीति पर ध्यान दे भारत

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.