Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र शिवसेना ने BJP को दिया संदेश- विपक्ष दिखाएगी दरियादिल , सरकार को अपना काम करने देना चाहिए
  • देश
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र शिवसेना ने BJP को दिया संदेश- विपक्ष दिखाएगी दरियादिल , सरकार को अपना काम करने देना चाहिए

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-12

महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में भाजपा के शामिल न होने के बाद शिवसेना ने मंगलवार को अपनी पूर्व सहयोगी की आलोचना की और कहा कि भाजपा को सिर्फ विरोध करने के मंसूबे से महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन सरकार को लगातार निशाना नहीं बनाना चाहिए. शिवसेना ने कहा कि अब राज्य में पूर्ण सरकार है, अब विपक्ष को दरियादिली दिखानी चाहिए और ठाकरे-नीत सरकार को आराम से काम करने देना चाहिए.

मराठी दैनिक अखबार ने कहा कि मंत्रिपरिषद में राज्य के विकास में तेजी लाने की क्षमता है. इसमें कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फडणवीस ने मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया. नागपुर में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी, विपक्ष ने हंगामा खड़ा किया और वॉकआउट किया. ठाकरे के नेतृत्व वाले दल ने कहा, ‘‘अब, राज्य में पूर्ण सरकार है. विपक्ष को सरकार को काम करने देने की उदारता दिखानी चाहिए.”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार करते हुए अपने बेटे आदित्य समेत 36 मंत्रियों को इसमें शामिल किया. मंत्रिमंडल विस्तार में राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 36 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें से राकांपा के 10 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री, शिवसेना के आठ कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री और कांग्रेस के आठ कैबिनेट एवं दो राज्य मंत्री शामिल हैं इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में राकांपा के कुल 12 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं. शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं जबकि कांग्रेस के 10 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री हैं.

Post navigation

Previous: देश के 28वें सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे संभालेंगे कमांड ,जनरल बिपिन रावत कल संभालेंगे सीडीएस का पद
Next: x

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.