Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CAA को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ बयान देने पर तमिल लेखक नेल्लई की गिरफ्तार
  • देश

CAA को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ बयान देने पर तमिल लेखक नेल्लई की गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-3-1

चेन्नई : तमिलनाडु पुलिस ने तमिल साहित्यकार और वक्ता नेल्लई कन्नन को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें बुधवार को पेरंबलूर से अरेस्ट किया गया.

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ तिरुनेलवेली में रविवार को आयोजित एक सभा में कन्नन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है. पुलिस ने बीते रविवार उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया था. तमिलनाडु बीजेपी के नेता कन्नन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.


इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु पुलिस ने आईपीसी की तीन धाराओं के तहत नेल्लई कन्नन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस तमिल लेखक के खिलाफ सेक्शन 504, 505 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया।

एक वीडियो वायरल होने के बाद नेल्लई कन्नन सुर्खियों में आए थे. इस वीडियो में वह तिरुनेलवेली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बोल रहे थे. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. इवेंट में उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ भड़काऊ बात कही थी.

CAA प्रोटेस्ट -सीएए पर विपक्ष की भाषा बोल रहा है – गिरिराज सिंह

वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीजेपी पदाधिकारियों ने नेल्लई कन्नन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बीजेपी ने मरीना बीच पर प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने कन्नन के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया. मंगलवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंचीं, जहां उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई और फिर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि नेल्लई कन्नन के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में भी केस दर्ज किया जाए. उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोगों को खुलेआम उकसाया है . जेपी नेताओं ने मांग की है कि नेल्लई कन्नन के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में भी केस दर्ज किया जाए. उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोगों को खुलेआम उकसाया है. कन्नन के खिलाफ बीजेपी ने ही नहीं बल्कि सत्ताधारी पार्टी AIADMK ने भी शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Post navigation

Previous: दिल्ली: फैक्ट्री में आग के बाद ब्लास्ट आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों पर कारखाने की इमरात ढही, कई लोग फंसे
Next: क्रिकेट हार्दिक पांड्या ने अपनी GF के साथ किया सगाई, रोमांटिक तस्वीर साझा किया

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.