Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सवा दो माह तक सत्ता के गलियारे में घूमती रही एसएसपी की चिट्ठी, अफसर रहे बेखबर
  • उत्तर प्रदेश

सवा दो माह तक सत्ता के गलियारे में घूमती रही एसएसपी की चिट्ठी, अफसर रहे बेखबर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed (6)

गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण की आईपीएस अफसरों को कटघरे में खड़ा करने वाली संवेदनशील चिट्ठी करीब सवा दो महीने तक सत्ता के गलियारे में इधर से उधर ही घूमती रही। दिलचस्प बात यह है कि गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद तो पत्र संज्ञान नहीं लिया, मुख्यंमत्री कार्यालय से भेजे गए निर्देशों की भी अनदेखी की। वैभव कृष्ण के खुलासे के बाद अब सत्ता के गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिकसोशल मीडिया में वैभव का पत्र और उनसे संबंधित वीडियो वायरल होने का खेल सामने आने के बाद इस बात की पड़ताल हो रही है कि आखिर इतने गंभीर मामले में कार्रवाई की चूक किस स्तर पर हुई। शीर्ष स्तर पर कराई गई पड़ताल में कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं। मसलन, एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को एक ही पत्र अलग-अलग संबोधित करके लिखा। डीजीपी को लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव गृह और अपर मुख्य सचिव गृह को लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि डीजीपी को भेजी गई थी। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कोटा के अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला।
Next: आईएएस अफसरों के लिए मिड करियर ट्रेनिंग 17 फरवरी से मसूरी में, पांच बैच के अफसरों को मौका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.