Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर में ठंड का कहर, प्रधानाचार्य समेत 15 लोगों की मौत, हार्ट अटैक के मामले बढ़े
  • उत्तर प्रदेश

कानपुर में ठंड का कहर, प्रधानाचार्य समेत 15 लोगों की मौत, हार्ट अटैक के मामले बढ़े

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
unnamed (8)

ठंड लगातार लोगों की जान ले रही है। शुक्रवार को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से प्रधानाचार्य समेत 15 लोगों की मौत हो गई। हार्ट अटैक से नौ और चार लोगों की ब्रेन स्ट्रोक से जान गई। इसके अलावा बिल्हौर में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी संस्थान में गुरुवार देर रात हार्ट अटैक के 49 मरीज भर्ती किए गए।दोनों अस्पतालों की इमरजेंसी में तमाम मरीज गंभीर हालत में पहुंचे। हैलट इमरजेंसी में बेड बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को शिवली के ताराचंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय (59) को सीने में दर्द उठा। परिजन उन्हें लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। इसी तरह किदवई नगर निवासी प्रेमा देवी (72), कल्याणपुर की सुनीता मिश्रा (70), श्याम नगर निवासी सुरेंद्र दुबे (87), सरसौल निवासी कपिल (72), कन्नौज निवासी जाकिर हुसैन (78), फर्रूखाबाद निवासी तनवीर हैदर (70), फतेहगढ़ की शकीना बानो (65), गुरसहायगंज के जगदीश कटियार (55) को सीने में दर्द होने पर कार्डियोलॉजी संस्थान लाया गया, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईएएस अफसरों के लिए मिड करियर ट्रेनिंग 17 फरवरी से मसूरी में, पांच बैच के अफसरों को मौका
Next: प्रेमी-प्रेमिका को ऐसे हाल में देख पिता और भाई का खौला खून, कुल्हाड़ी उठाई और…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.