Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मृतक के परिजनों से की मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
priyanka_gandhi_in_uttar_pradesh_1578119002

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को एकाएक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंची। उन्होंने यहां पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कीं। यहां से वे मेरठ भी जा सकती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी गंग नहर पटरी होते हुए सुबह करीब 10:45 बजे नगर पहुंच गई। वह 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस पिटाई से घायल हुए मौलाना असद रजा को देखने उनके किदवई नगर स्थित आवास पर पहुंचीं।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी पंकज मलिक और पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ मौलाना असद से करीब 20 मिनट तक बात कीं. इसके बाद वे कांग्रेसी नेताओं के साथ सीधे 20 दिसंबर को हिंसक उपद्रव के दौरान गोली लगने से मारे गए भूरा उर्फ नूर मोहम्मद के घर पहुंचीं। यहां भी प्रियंका गांधी ने मृतक नूरा के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। प्रियंका गांधी का यहां से मेरठ जाने का भी कार्यक्रम है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र: अब्दुल सत्तार ने मंत्रीपद से दिया इस्तीफा, फडणवीस बोले- यह उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत
Next: एसी में सफर कर 60 बार स्मैक पहुंचाई, तब पुलिस इन्हें पकड़ पाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.