Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका – ईरान में बीच छिड़ा युद्ध तो पाकिस्तान किसका साथ देगा ?
  • विदेश

अमेरिका – ईरान में बीच छिड़ा युद्ध तो पाकिस्तान किसका साथ देगा ?

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-19

ईरान के कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं. ईरान ने अमेरिका से बदला लेने की धमकी दी है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को बार-बार हमला न करने की चेतावनी दे रहे हैं. इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा तो पाकिस्तान के किसके साथ खड़ा होगा? इसको लेकर पाकिस्तान ने कहा कि वह किसी भी देश को युद्ध के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देगा.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने रविवार को पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा और किसी के भी खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल किए जाने की अनुमति नहीं देगा.’ आसिफ गफूर ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की भी यही रहा है.

पाक आर्मी प्रवक्ता ने कहा कि पीएम इमरान खान का भी यही कहना है कि पाकिस्तान किसी का और किसी के लिए पक्षकार नहीं बनेगा, लेकिन वह शांति के लिए सहयोगी बनेगा.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दो दिन पहले यानी शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका और अफगानिस्तान के बीच 2014 में हुए सुरक्षा समझौते के अनुसार अफगान किसी देश के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल किये जाने की अनुमति नहीं देगा. इसके बाद पाक सैन्य प्रवक्ता का यह बयान आया है.

ट्रंप ने दी थी चेतावनी
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा ईरान से लगती है, जिसने इराक में अमेरिकी हमले में शीर्ष सैन्य कमांडर के मारे जाने का बदला लेने का संकल्प लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि उन्होंने देश में 52 संभावित स्थानों की पहचान की है. ट्रंप ने कहा कि सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए अगर ईरान अगर उनके देश पर हमला करता है तो उनका देश अबतक का सबसे भीषण हमला इस इस्लामिक देश पर करेगा.पाकिस्तान निभाएगा शांति प्रक्रिया में भूमिका
आसिफ गफूर ने एक सवाल के जवाब में क्षेत्र में जारी ‘तनाव’ पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान के जनरल के मारे जाने के बाद क्षेत्रीय स्थिति में बदलाव आया है और पाकिस्तान शांति व्यवस्था में मदद करने में अपनी भूमिका निभाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात
Next: महाराष्ट्र के CM ठाकरे बोले- विद्यार्थियों में डर का माहौल ,छात्रों पर हमले ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की याद दिला दी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.