Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश: के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा
  • खेल

मध्यप्रदेश: के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया।

शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि ”उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरुआत की है और हम (भाजपा) इसे खत्म करेंगे। कांग्रेस सरकार बसपा और अन्य पार्टियों के समर्थन से चल रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमसे कुछ सीटें ज्यादा पायी थीं इसलिए भाजपा ने नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस ने गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान मध्यप्रदेश में हुई सियासी उठापटक के दो दिन बाद आया है जहां विपक्षी दल भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बुधवार को विधानसभा में पेश दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 के पक्ष में मतदान किया था।

चौहान ने सपा सांसद आजम खान द्वारा सांसद रामा देवी को लेकर दिये गये बयान की निंदा करते हुये कहा कि इससे लगता है कि वह कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें महिलाओं के खिलाफ बदजुबानी पर मजा आता है। कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ भी ऐसी ही बयानबाजी की थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोटबंदी के बाद अलीगढ़: में घरेलू लॉकर व तिजोरी बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में तीन गुना तक वृद्धि हो गई है
Next: अगर जेब में पैसा नहीं है और अगले एक महीने के बाद का रेल टिकट कराना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.