Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोटबुक’ के निर्माता ने शहीद जवानों के
  • मनोरंजन

नोटबुक’ के निर्माता ने शहीद जवानों के

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले की निंदा में राष्ट्र आज एकजुट है। आतंकवाद का यह कृत्य हमारी पूरी सभ्यता और मूल्यों पर हमला है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। फिल्म ‘नोटबुक’ के निर्माता सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) और सिने 1 स्टूडियोज (Cine 1 Studios) ने शहीदों के परिवारों को 22 लाख रुपये की राशि मदद देने का फैसला किया है।

फिल्म ‘नोटबुक’ (Notebook) की सम्पूर्ण शूटिंग साल 2018 में अक्टूबर-नवंबर के महीनों में पूरी तरह से कश्मीर में की गई थी। हमारा पूरा दल मुख्य रूप से घाटी में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर के लोगों के प्रयासों के कारण सुरक्षित रूप से फिल्म की शूटिंग को अंजाम दे सका, जिन्होंने लगातार यह सुनिश्चित किया है कि सबसे चरम परिस्थितियों में भी इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। हम देश के लिए शाहिद हो चुके हमारे वीर जवानों को श्रंद्धांजलि अर्पित करते है और इस मुश्किल घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े है।नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फिल्म है जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘नोटबुक’ 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान को दोषी ठहराने की बजाय अपनी नीति पर ध्यान दे भारत
Next: पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सैफ अली खान ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.