Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
  • उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-13-3

देश में आज महा संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. श्रद्धालु सूर्य की आराधना कर रहे हैं और गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. हिंदू धर्म में मकर संक्रांति की काफी मान्यता है, जिसमें दान, पुण्य किया जाता है और देवताओं को याद किया जाता है. सोमवार सुबह ही देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति के त्योहार के दिन श्रद्धालु मंदिरों में डुबकी लगाने पहुंचे.

इस खास अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं तड़के सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जन की कामना की। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज में लाखों गंगा स्नान के लिए सुबह से ही पहुंच गए। घाटों में उन्होंने पूजा की और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, प्रयागराज में प्रशासन का दावा है कि आज लाखों श्रद्धालुओं संगम में स्नान करेंगे।

प्रयागराज में माघ मेला के दूसरे स्नान पर्व का पुण्यकाल सुबह से शुरू होकर सूर्यास्त तक रहेगा। ऐसे में दिनभर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त रहेगा और श्रद्धालु दिनभर संगम स्नान कर सकते हैं। मेला प्रशासन की ओर से संगम नोज पर डुबकी लगाने के लिए पांच किमी लंबाई में 20 स्नान घाट बनाए गए हैं। घाटों पर फिसलन न हो इसके लिए पुआल बिछाया गया है। स्नान पर्व से एकदिन पहले मेला क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई गई है और नए एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने शाम को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

10 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रेलवे ने श्रद्धालुओं को वापस ले जाने के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। मंगलवार शाम को इलाहाबाद जंक्शन में सिविल लाइंस की तरफ से प्रवेश रोक दिया गया। सुबह से रोडवेज की बसें अस्थायी स्थानों से चलेंगी। रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बसें भी आरक्षित रखी हैं।

यूपी सीएम योगी ने भी मनाई संक्रांति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया. योगी ने गोरखपुर के मंदिर में पूजा-अर्चना की. बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं, उन्हें इस दौरान भोग की पहली खिचड़ी दी गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्दिक पांड्या अपने मंगेतर नताशा के साथ इस अंदाज में दिखे
Next: आर्मी डे : आज 72वां सेना दिवस , तानिया शेरगिल ने पहली बार पुरुषों की परेड का किया नेतृत्व

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.