Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर के बयान पर BJP का तंज- PM के खिलाफ कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र को उतारा
  • राजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर के बयान पर BJP का तंज- PM के खिलाफ कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र को उतारा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-17-4

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर गुरुवार को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। मंगलवार को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुए मणिशंकर अय्यर ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विकास’ के वादे पर चुनाव लड़ा, मगर उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विनाश’ किया। 

नागरिकता संशोधन और एनआरसी के खिलाफ 15 दिसंबर से जारी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उन्हें चुनाव में बहुमत मिला, क्योंकि उन्होंने कहा था कि हम ‘सबका साथ और सबका विकास’ करेंगे, मगर उन्होंने क्या किया? उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विनाश’ किया। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तंज कसा है. बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के लिए कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र को उतार दिया है. मंगलवार को दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि देखते हैं किसका हाथ मजबूत है, हमारा या कातिलों का.

शाहीन बाग में मणिशंकर अय्यर ने कहा, ‘जो मैं आपके लिए कर सकता हूं वो मैं करने को तैयार हूं. मैं ये वादा करता हूं. आप सबके सामने वादा करता हूं. जो कुछ सहारा भी आप मुझ से चाहते हैं. .मैं हम नहीं कह रहा हूं. मैं. मैं कह रहा हूं. मुझ से चाहते हो, वो मैं देने को तैयार हूंऔर जो भी कुर्बानियां देनी हों, उसमें मैं भी शामिल होने को तैयार हूं. अब देखें कि किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का?’

हालांकि, शाहीन बाग में मणिशंकर अय्यर ने किसी का नाम नहीं लिया. बातें संकेत में बोली, आरोप बिना नाम लिए लगाए. मंच से उतरने के बाद मणिशंकर से पूछा गया कि आखिर वो कातिल किसको बोल रहे थे, तो वो सवाल टाल गए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Election: AAP ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची,
Next: जन्मदिन पर मायावती का हमला, बोलीं-मोदी राज में अर्थव्यवस्था खराब , गरीब लाचार

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.