Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जन्मदिन पर मायावती का हमला, बोलीं-मोदी राज में अर्थव्यवस्था खराब , गरीब लाचार
  • उत्तर प्रदेश

जन्मदिन पर मायावती का हमला, बोलीं-मोदी राज में अर्थव्यवस्था खराब , गरीब लाचार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-18-2

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। 

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया. मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि बीजेपी निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है. मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं.

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि बीजेपी ने भी कांग्रेस की तरह जनहित के मुद्दों को ताक पर रख दिया है. पूरे देश में अराजकता और तनाव का माहौल है. मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश तनाव के माहौल में है. मायावती ने कहा, बीजेपी की इन्हीं कमियों की वजह से कांग्रेस एंड कम्पनी इसका फायदा उठा रही है. बीएसपी इन हालातों को लेकर काफी चिंतित है. 

बीएसपी प्रमुखने मायावती कहा, बीएसपी ने सबसे पहले नोटबंदी, ईवीएम और बाकी मुद्दों पर आवाज उठाई. इसलिए कांग्रेस और दूसरी पार्टियो को झूठ बोलना बंद करना चाहिए. बीएसपी कभी भी बगैर इजाजत के धरना प्रदर्शन और हिंसा में शामिल नहीं होती.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर के बयान पर BJP का तंज- PM के खिलाफ कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र को उतारा
Next: फेसबुक पर राहुल गांधी पर कमेंट किया तो मुम्बई यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी पर भेजा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.