Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फेसबुक पर राहुल गांधी पर कमेंट किया तो मुम्बई यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी पर भेजा
  • उत्तर प्रदेश

फेसबुक पर राहुल गांधी पर कमेंट किया तो मुम्बई यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी पर भेजा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images-2-1

मुबई यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर फेसबुक पोस्ट करना भारी पड़ गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। भाजपा ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार को असहिष्णु करार दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

सोमन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें इंदिरा गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी की गई थी। उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा नागरिकता कानून को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी थी।

राहुल गांधी ने कहा था कि मैं राहुल गांधी हूं, राहुल सावरकर नहीं। सोमन वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘आप वास्तव में सावरकर नहीं हैं। आप वास्तव में असली गांधी भी नहीं हैं। क्योंकि आप में दोनों का मुल्य नहीं है।’ आगे उन्होंने कहा कि वह गांधी के पप्पूगिरी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो 14 दिसंबर को ट्विटर पर शेयर किया था।

प्रोफेसर ने वीडियो ब्लॉग भी लिखा था, जिसमें से कुछ शब्दों को आपत्तिजनक माना गया। इसी के चलते प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया। वही, यूनिवर्सिटी का कहना है कि प्रोफेसर योगेश सोमन को पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उनके खिलाफ कई अन्य शिकायतें थी जिसके चलते कार्रवाई की गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जन्मदिन पर मायावती का हमला, बोलीं-मोदी राज में अर्थव्यवस्था खराब , गरीब लाचार
Next: गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए, 4 घंटे की दूरी-कमर तक बर्फ में चले 100 जवान और 30 नागरिक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 27 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 31 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.