Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए, 4 घंटे की दूरी-कमर तक बर्फ में चले 100 जवान और 30 नागरिक
  • Uncategorized
  • जम्मू कश्मीर

गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए, 4 घंटे की दूरी-कमर तक बर्फ में चले 100 जवान और 30 नागरिक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-21-3

देश की शान माने जाने वाली भारतीय सेना के लिए आज बड़ा दिन है. आज सेना दिवस है और हर कोई सेना के जवानों को सलाम कर रहा है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के एक तस्वीर सामने आई है, जो दिखाती है कि सेना सिर्फ दुश्मनों को मारने के लिए ही नहीं बल्कि आम लोगों की मदद के लिए भी हर पल तैयार रहती है. जम्मू-कश्मीर में कमर तक बर्फीले रास्ते में चलकर सेना के 100 जवानों और 30 नागरिकों ने मिलकर एक गर्भवती को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। भारी बर्फबारी के बीच जवानों ने यह साहस और जज्बा मंगलवार को दिखाया। दरअसल, गर्भवती शमीमा को प्रसव का दर्द शुरू हो गया। ऐसे में लोगों ने सेना को मदद के लिए बुलाया। 

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स की ओर से मंगलवार को बताया गया कि घाटी में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से कमर तक बर्फ गिरी हुई है.

इस बीच शमीमा नाम की गर्भवती महिला को डिलीवरी होने वाली थी और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थे. लेकिन जिस गांव में वह थीं, वहां पर ऐसी कोई सुविधा नहीं थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया और सेना के जवानों को सलाम किया. पीएम मोदी ने शमीमा और उनके बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की.

सेना के बयान में बताया गया है कि चार घंटे तक भारी बर्फ में 100 सेना के जवान, 30 स्थानीय नागरिक कमर तक बर्फ में चलकर आए, गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंच कर महिला ने बच्चे को जन्म दिया. अब महिला, बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं.

आपको बता दें कि इन दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है, यही कारण है कि जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बर्फ की वजह से सड़क-हाइवे बंद है और देश के अन्य हिस्सों से इसका संबंध टूट गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फेसबुक पर राहुल गांधी पर कमेंट किया तो मुम्बई यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी पर भेजा
Next: ICC Awards 2019: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, कोहली और दीपक चाहर को भी बड़ा अवॉर्ड

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.