Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ के ये मेधावी PM मोदी से करेंगे बोर्ड परीक्षा पर चर्चा, 18 जनवरी को होंगे दिल्ली रवाना
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

लखनऊ के ये मेधावी PM मोदी से करेंगे बोर्ड परीक्षा पर चर्चा, 18 जनवरी को होंगे दिल्ली रवाना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
unnamed-5-3

लखनऊ (संवाददाता)। निबंध प्रतियोगिता ने पीएम से मिलने के सपने को साकार किया। यह कहना है राजधानी के मेधावी केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ के 12वीं के छात्र सत्यम कुमार और मेमोरा एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के 12वीं के छात्र रत्नेश कुमार मिश्रा का।दोनों छात्र 18 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पीएम मोदी से रूबरू होंगे। पीएम उनसे बोर्ड परीक्षा 2020 पर चर्चा करेंगे और सफलता की टिप्स देंगे। दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परीक्षा पर चर्चा विषय में चयनित हुए राजधानी के रत्नेश कुमार मिश्रा निवासी मोहनलालगंज मेमोरा स्थित केंद्रीय विद्यालय से 12वीं के छात्र हैं। रत्नेश कहते हैं कि पीएम मोदी से राय लेंगे कि अगर मेहनत करने के बाद भी किसी परीक्षा प्रणाली एवं जांच प्रक्रिया में चयन नहीं होता है तो हम लक्ष्य से न भटके इसके
लिए क्या करें। इस पर वह पीएम मोदी की राय जानेंगे।इसके अलावा वह पीएम जो भी
परीक्षा में अच्छे नंबर लाने की टिप्स देंगे उसे आत्मसात कर लौटने पर अपने जीवन में लागू करेंगे। रत्नेश बहुत ही खुस हैं। रत्नेश के पिता एक विद्यालय में शिक्षक हैं। मां और शिक्षक
के बारे में निबंध लिखा को पीएम से मिलने का मौका मिला। मेरी तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा जब मुझे मंगलवार रात फोन से यह पता चला कि मेरा चयन हो गया है। यह कहना है केंद्रीय
विद्यालय आरडीएसओ के सीबीएसई 12वीं के छात्र सत्यम का। सत्यम ने बताया कि सितंबर माह में कॉलेज से पता चला कि पीएम मोदी 12वीं की परीक्षा में सफल होने की टिप्स देंगे।
मेल पर कई टॉपिक्स दिए गए थे। जिन पर निबंध लिखना था। मैंने जिस टॉपिक्स का चुनाव किया वह था कि आपके जीवन के प्रेरणाश्रोत कौन हैं। मैंने अपनी मां अर्चना और गणित
के शिक्षक ब्रजेश शर्मा को केंद्रित करते हुए निबंध लिखा। उसके बाद उसे वेबसाइट पर भेजा
गया। मंगलवार शाम को पता चला कि मेरा चयन हो गया है। पीएम मोदी दिल्ली के ताल
कटोरा स्टेडियम में परीक्षा में सफलता की टिप्स देंगे। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सत्यम
ने बताया कि अगर उन्हें पीएम से बात करने का मौका मिला तो वह उनसे सीबीएसई के
बदले हुए पैटर्न में परीक्षा के प्रश्न कैसे होंगे। सत्यम ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर
थोड़ा नर्वस भी हैं।

Post navigation

Previous: निर्भया केस : केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ,दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते दोषियों की फांसी में हो रही देरी
Next: निर्भया के पिता को केजरीवाल का जवाब, बोले- दोषियों को सजा दिलाने में हमने जरा भी देर नहीं लगाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.