Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नागरिकता कानून :लखनऊ सीएए और एनआरसी को लेकर खुले आसमान के नीचे महिलाओं का प्रदर्शन जारी
  • उत्तर प्रदेश

नागरिकता कानून :लखनऊ सीएए और एनआरसी को लेकर खुले आसमान के नीचे महिलाओं का प्रदर्शन जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-2-3

दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर लखनऊ के घंटा घर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं की संख्या रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात को शुरू हुआ प्रदर्शन 70 घंटे बाद भी जारी है। कड़ी ठंड और ओस भी उनका हौसला नहीं तोड़ पा रही है।

सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगातार तीसरे दिन महिलाएं एतिहासिक घंटाघर पर डटीं रहीं। इन महिलाओं के साथ काफी संख्या में बच्चे भी हैं जो रात भर ओस और पाले में धरने पर बैठे हुए हैं। महिलाओं की मांगे है कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी के फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा वे वापस नहीं जाएंगी। वहीं पुलिस महिलाओं को वहां से हटाने का हर संभव प्रयास कर रही है, आरोप है कि महिलाएं सर्दी से बचने के लिए जो कंबल और सामान लाई हैं वो देर रात छीना गया है। वहींं कंबल छीने जाने के आरोप का पुलिस ने पूरी तरह खंडन किया है।  

वहीं, महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें प्रदर्शन से हटाने के लिए तरह-तरह से परेशान कर रही है। पुलिस ने महिला शौचालय पर ताला डाल दिया और उनके कंबल तक छीन लिए साथ ही ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव पर भी पानी डाल दिया। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी हैं। महिलाओं का कहना है कि टेंट आदि की व्यवस्था कर रहे कुछ पुरुषों को भी हिरासत में लिया गया है जबकि पुलिस इन आरोपों को निराधार बता रही है।

धारा 144 लागू : पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने प्रदर्शन के चलते शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका में कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 भी लगा दी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Elections 2020: आप ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’,35 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्‍य
Next: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली, CM योगी आदित्‍यनाथ का भाषण शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.