Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा, आईआईटी कैंपस में मां, बेटे और बहू की सामूहिक खुदकुशी के मामले
  • देश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा, आईआईटी कैंपस में मां, बेटे और बहू की सामूहिक खुदकुशी के मामले

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

ऑफिस से लौट कर लगाई फांसी : पुलिस पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से मिली जानकारी के बाद मान कर चल रही है कि शुक्रवार को गुलशन के ऑफिस जाने के बाद सुनीता और उसकी सास कांता देवी के बीच झगड़ा हुआ होगा। झगड़े के बाद सुनीता ने सबसे पहले फांसी लगाई और फिर उसकी मौत के बाद कांता देवी ने दूसरे बेडरूम में जाकर आत्महत्या कर ली।

रविवार को तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण गले में फंदा लगाकर लटकने से हुई मौत को बताया गया है।

तीनों मृतकों के शरीर पर अन्य किसी भी तरह की चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। अब पुलिस गुलशन के ऑफिस में उसके साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

आईआईटी के बॉयो-केमेस्ट्री विभाग में सीनियर लैब टैक्निशियन गुलशन कुमार, उनकी पत्नी सुनीता और मां कांता के शवों का रविवार को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार दोनों महिलाओं और गुलशन की मौत में करीब तीन घंटे का अंतर है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्नी और मां को फांसी के फंदे पर लटकता देखकर गुलशन ने फांसी लगाई होगी।

दोनों की मौत के बीच करीब सात से आठ मिनट का फसला है। दोनों की मौत के करीब तीन घंटे बाद जब गुलशन घर लौटा तो उसने दोनों को फांसी पर लटके देखा होगा और खुद भी फांसी से लटक गया। तीनों की मौत का कारण भी दम घुटना ही आया है। घर का गेट भी गुलशन ने ही खोला होगा।

Post navigation

Previous: कर्नाटक विधानसभा: में सोमवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा विश्वास मत पेश करेंगे
Next: जिस ट्रक ने कार में टक्कर मारी, उस पर पूरा नम्बर नहीं लिखा हुआ था

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.