Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सूरत :14 मंजिला इमारत में लगी आग 660°तक पूछा पारा गर्मी में 12 घंटे जूझते रहे 500 दमकल कर्मचारी
  • मुख्य समाचार

सूरत :14 मंजिला इमारत में लगी आग 660°तक पूछा पारा गर्मी में 12 घंटे जूझते रहे 500 दमकल कर्मचारी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
7-storey-textile-market-gutted-in-fire-in-surat-60-fire-engines-rushed-to-spot-1579587330

सूरत. पुणा कुंभारिया रोड स्थित सारोली में 14 मंजिला रघुवीर सीलियम टेक्सटाइल मार्केट में मंगलवार तड़के 3.30 बजे आग लगी। आग से तापमान 660 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा बढ़ गया था। इससे बिल्डिंग में लगा एल्युमीनियम पिघलकर गिरने लगा। बिल्डिंग के बाहर इस तरह एल्युमीनियिम का एलिवेशन लगाया गया था कि फायर फाइटर तो छोड़िए पानी भी अंदर नहीं जा पा रहा था। इसकी वजह से लगभग 250 फायर फाइटर 12 घंटे तक आग बुझाने के लिए जूझते रहे। रात 1 बजे तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी। व्यापारियों का कहना है कि आग से टेक्सटाइल मार्केट के दुकानों में रखा करोड़ों रुपए का कपड़ा और सामान खाक हो गया।
आग पर काबू पाने के लिए शहर के सभी फायर स्टेशनों के साथ एलएनटी, रिलायंस, ओएनजीसी, क्रिफ्को जैसी कंपनियों से भी दमकलकर्मी और फायर इंजन पहुंचे थे। लगभग 100 इंजन और 128 पानी के टैंकर लगे। हर फायर इंजन तीन से चार बार चक्कर लगा रही थी। इस तरह लगभग 400 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।

250 दमकलकर्मियों के साथ सीआईएसएफ, एनडीआरएफ (वड़ोदरा से), मनपा के 130 मार्शल और पुलिस दल समेत 500 से ज्यादा कर्मी आग पर काबू करने में लगे थे। आग बुझान में 2 बूम वाटर ब्राउजर मशीन, 1 टीटीएल और 3 हाईड्रोलिक मशीन भी लगी थीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
14 दिन पहले भी इसी मार्केट में आग लगी थी

8 जनवरी को भी इसी मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। महानगरपालिका (मनपा) ने बीयूसी रद्द कर दी है। इमारत सील की जाएगी। मौके पर चार बजे फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से एसी कम्प्रेशर में ब्लास्ट हो रहा था। इसके अलावा वायरिंग, फर्नीचर, फायबर से भी आग तेजी से बड़ी . इस मार्केट को सूरत अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सूडा) ने 10 जून 2016 को मंजूरी दी थी।

  • हादसे में 300 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका: व्यापारी
  • मार्केट में 500 दुकानें, 70% खाली, 150 जलकर खाक

Post navigation

Previous: बजट २०२० :सरकार पांच से आठ फीसदी तक की बढ़ौतरी होसकती है शिक्षा बजट में
Next: सूरत के बाद अहमदाबाद में लगी कपडे की दूकान में लगी भयानक आग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.