Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PAKISTAN: सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
  • विदेश

PAKISTAN: सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

जिले के आपातकालीन विभाग के अधिकारी अब्दुल रहमान ने मीडिया को बताया कि 17 शवों और कई अन्य घायलों को रावलपिंडी शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया गया है।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान अपने नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था जब रावलपिंडी शहर के बाहरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और सेना ने यह जानकारी दी।

आईएसपीआर ने बताया कि विमान में सवार दो पायलटों समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।

यह प्रशिक्षण जेट विमान रावलपिंडी शहर से कुछ दूर जब्बी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने से उसकी चपेट में आकर कम से कम चार मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई।

विमान दुर्घटना के मद्देनजर रावलपिंडी शहर तथा राजधानी इस्लामाबाद के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। आईएसपीआर ने अभी तक इस विमान दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।

पुलिस और सुरक्षाबलों के अलावा राहत एवं बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और शव निकालने का काम शुरू कर दिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SHARMNAAK: जोड़े का वीडियो पॉर्न साइट पर, मेट्रो में अंतरंग हो रहा था
Next: सामने आया नाम: कोन सी NACH BALIYE 9 से बाहर होगी ये पहली जोड़ी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.