Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया केस : निर्भया केस : निर्भया की मां ने कंगना रनौत का किया धन्यवादका किया धन्यवाद
  • दिल्ली

निर्भया केस : निर्भया केस : निर्भया की मां ने कंगना रनौत का किया धन्यवादका किया धन्यवाद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-43-2

निर्भया के दोषियों पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने चौराहे पर फांसी देने की मांग की है। अब निर्भया की माँ ने भी कंगना के बयान से सहमति जताते हुए कहा कि वह अपनी बेटी के इंसाफ के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कंगना से मिले समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया। कंगना ने फांसी की सजा का समर्थन करते हुए वकील इंदिरा जयसिंह की भी सख्त शब्दों में आलोचना की थी।

निर्भया की मां ने कंगना का आभार जताते हुए कहा, ‘मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत हूं और उनका धन्यवाद करती हूं। मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती। मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं।

कंगना ने फांसी की मांग की थी
फिल्म प्रीमियर के मौके पर कंगना ने कहा था,’जो रेप करता है वह माइनर है ही नहीं। ऐसे लोगों को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां पर हैंग करना चाहिए, उनको पता होना चाहिए कि रेप क्या होता है और इसकी सजा क्या होती है। इतने सालों से उनकी मां और उनके पिता जी कष्ट झेल रहे हैं पूरी फैमिली की क्या हालत होगी।’ कंगना के इसी बयान के लिए निर्भया की मां ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

वकील इंदिरा जयसिंह को खूब सुनाया था कंगना ने
कंगना ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भी अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने निर्भया के दोषियों को माफी की सजा नहीं देने के लिए अपील की थी। इस पर कंगना ने कहा, ‘उस लेडी को (इंदिरा जयसिंह) उन लड़कों के साथ 4 दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए, उसको जरूरत है। ऐसी-ऐसी औरतें होती हैं जिनको ऐसे-ऐसे दया आती है। ऐसी ही औरतों की कोख से निकलते हैं ऐसे दरिंदे… ऐसे खूनी, वहशी दरिंदे… वो भी किसी के कोख से ही निकले हैं। ऐसी ही औरतों को दया आती है ऐसे खूनी… दरिंदो पर… दया आती है उन्हें।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Jawaani Jaaneman: सैफ अली खान ने किया खुलासा ,आलिया से पहले सारा को ऑफर हुई थी फिल्म
Next: जावेद अख्तर ने किया ट्वीट ,शबाना आजमी को लेकर……..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.