Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गणतंत्र दिवस 2020: 71वां गणतंत्र दिवस आज, राजपथ पर दिखेगी शौर्य की झलक
  • देश

गणतंत्र दिवस 2020: 71वां गणतंत्र दिवस आज, राजपथ पर दिखेगी शौर्य की झलक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
2020_1image_06_50_30691818206-ll

देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज नई दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे. राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा भी फहराएंगे. इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति के साथ-साथ दुनिया में बढ़ती सैन्य ताकत का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा.

गणतंत्र दिवस समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सुनारो मुख्य अतिथि हैं. राष्ट्रपति भवन में शनिवार राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का रस्मी स्वागत किया गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन में बोल्सोनारो की अगवानी की थी. ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा लेंगे. परेड के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, साथ ही राजपथ पर दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए नजर बनाए रहेगी.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। इसमें से कम से कम 150 कैमरे लालकिला, चांदनी चौक और यमुना खादर में लगाये गए हैं। सिंघल ने कहा कि हमने चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। भीतरी, मध्य, बाहरी और राष्ट्रीय राजधानी के बाहर सीमांत क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि ड्रोन भी तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के पांच हजार से छह हजार कर्मी नई दिल्ली जिले में तैनात किए गए हैं। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की 50 हजार कंपनियां भी तैनात की गई हैं। राजपथ के मुख्य क्षेत्र को रविवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। 

संदिग्धों की पहचान के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चेहरा पहचान प्रणाली लगायी जाएगी। आयोजन स्थल तक दर्शक और आगंतुक के बाधारहित आवागमन के लिए दो हजार से अधिक यातायात पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है क्योंकि दिल्ली में चुनाव भी नजदीक हैं। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद निरोधक उपाय किए जा रहे हैं, जैसे किरायेदारों और घरेलू सहायकों की पहचान, सीमा पर जांच, महत्वपूर्ण स्थलों, मॉल और बाजार की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त। पुलिस ने होटल, टैक्सी और आटो चालकों से अलर्ट पर रहने को कहा है। 

सुरक्षा बढ़ाए जाने के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ा दी है। समूह में गश्त, रात में गश्त और वाहनों की जांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की मदद से की जा रही है। मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बस टर्मिनल पर जांच बढ़ा दी गई है। राजपथ पर मुख्य आयोजन स्थल को सुरक्षित बनाने के अलावा राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘जलपान कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गयी है। रविवार को पुलिस द्वारा यातायात मार्ग परिवर्तन के बारे में एक यातायात परामर्श जारी किया गया है। 

राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक शनिवार को शाम छह बजे से रविवार को परेड समाप्त होने तक यातायात को इजाजत नहीं दी जाएगी। परामर्श के अनुसार पैरा ग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स, मानव रहित यान, हल्के विमान, रिमोट संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे विमान आदि 15 फरवरी तक शहर के क्षेत्राधिकार में निषिद्ध हैं। इसमें लोगों से कहा गया है कि यदि वे कोई अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो उसके बारे में नजदीकी थाने को सूचित करें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिंद्रा XUV300 ने हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Next: Republic Day 2020: पीएम मोदी शुरू की नई परंपरा,48 साल पुरानी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर दी श्रद्धांजलि

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.