Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रोमांचक सुपर ओवर में भारत जीता
  • खेल

रोमांचक सुपर ओवर में भारत जीता

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
rohit-1580283293

हैम‍िल्‍टन टी20 मैच में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच रोमांचक संघर्ष हुआ. आख‍िर में भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत हास‍िल की. न‍िर्धार‍ित 20 ओवर में दोनों ही टीमों ने 179-179 रन बनाए. इसके फलस्‍वरूप मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ. न्‍यूजीलैंड के केन व‍िल‍ियमसन और मार्ट‍िन गप्‍ट‍िल सुपर ओवर में 17 रन बना पाए. भारत के पास जीत के ल‍िए 18 रन का टारगेट था. सुपर ओवर की आख‍िरी दो गेंदों पर रोह‍ित शर्मा ने छक्‍के जड़ते हुए भारत को जीत द‍िला दी.

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हास‍िल कर ली है. सीरीज पर उसका कब्‍जा हो चुका है.मैच में न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैट‍िंग के ल‍िए बुलाया था. रोह‍ित शर्मा के तूफानी अर्धशतक (65 रन, 40 गेंद, छह चौके और तीन छक्‍के) और केएल राहुल (27) के साथ पहले व‍िकेट के ल‍िए हुई उनकी 89 रन की साझेदारी के बावजूद भारतीय टीम आज यहां तीसरे टी20 मैच में न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाफ 20 ओवर में 5 व‍िकेट खोकर 179 रन ही बना पाई थी. जवाब में न्‍यूजीलैंड के ल‍िए कप्‍तान केन व‍िल‍ियमसन ने 95 रन की तूफानी पारी खेली. उन्‍होंने 48 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्‍के लगाए. इसके बावजूद कीवी टीम न‍िर्धार‍ित 20 ओवर में 6 व‍िकेट खोकर 179 रन ही बना पाई.

मैच में दोनों टीमों का स्‍कोर बराबर रहने पर सुपर ओवर का सहारा ल‍िया गया, ज‍िसमें टीम इंड‍िया ने जीत दर्ज करते हुए शान के साथ न केवल जीत दर्ज की बल्‍क‍ि सीरीज पर कब्‍जा जमा ल‍िया. पांच मैचों की सीरीज में भारत को 3-0 की अजेय बढ़त म‍िल चुकी है और सीरीज पर उसका कब्‍जा हो चुका है. सीरीज के बचे शेष दो मैच औपचार‍िक ही बनकर रह गए हैं.रोह‍ित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोष‍ित क‍िया गया.

Post navigation

Previous: OPPO Find X2 में होगी दुनिया की सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी
Next: 300 km, की रफ़्तार से दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली बुलेट ट्रैन को चालने की तैयारी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.