Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज होगी डीजीपी ओपी सिंह की विदाई, 64 साल पुरानी 3 गियर की विंटेज कार में
  • उत्तर प्रदेश

आज होगी डीजीपी ओपी सिंह की विदाई, 64 साल पुरानी 3 गियर की विंटेज कार में

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
dgp_5712153_835x547-m

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। विदाई के दौरान डीजीपी ओपी सिंह को शाही तरीके से पारंपरिक परेड के साथ विदाई दी गई। ओपी सिंह की रिटायरमेंट के बाद अब हितेश चंद्र अवस्थी प्रदेश के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक बनेंगे।

डीजीपी ओपी सिंह के रिटायर होने के बाद शासन ने डीजी विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी को कार्यवाहक डीजीपी बनाने का निर्णय लिया है। डीजीपी बनने की रेस में वरिष्ठता सूची के क्रम में 1985 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजी विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी सबसे आगे थे। वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी के चयन होने की स्थिति में हितेश चंद्र अवस्थी ही दावेदार थे। बता दें, 31 जनवरी को उनके साथ ही डीजी इंटेलीजेंस भवेश कुमार सिंह व डीजी विशेष जांच शाखा महेंद्र मोदी भी कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

परंपरा के अनुरूप किंग्सवे डॉज कार को आइपीएस अधिकारी खींचकर उन्हें विदाई दी गई। 1956 में खरीदी गई यह कार डीजीपी के विदाई समारोह की पहचान रही है। डीजी स्तर के कई अधिकारियों के नाम रेस में रहे। डीजीपी ओपी सिंह की विदाई में एक फरवरी को पुलिस आफिसर्स मेस में रात्रिभोज का आयोजन होगा।

यूपी पुलिस की डॉज विंटेज कार बेहद ऐतिहासिक रही है. साल 1956 में यूपी पुलिस को यह कार मिली थी. तत्कालीन गवर्नर ने यह कार 1956 में यूपी पुलिस को दी थी तब से यह  कार यूपी पुलिस की पहचान बन चुकी है. ज्यादात डीजीपी इसी कार से विदाई लेते हैं. साल 1956 में इस कार को 61,000 रुपये में खरीदा गया था. इस कार में केवल 3 गियर होते हैं. इस तरह की कारें अब बेहद कम देखने को मिलती हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उर्मिला मातोंडकर ने सीएए की तुलना रॉलेट एक्ट से की,और बताया ……
Next: Ganga Yatra: CM योगी बोले, नमामि गंगे से कानपुर में निर्मल हो गया मां गंगा …….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.